logo

फेसबुक के प्यार के खातिर दुल्हन के जोड़े में 80 KM दूर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, ग्रामीणों ने करवाई शादी

begusarai_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय से एक अजब लवस्टोरी सामने आई है। यहां एक प्रेमिका दुल्हन के लाल जोड़े में ऑटो पर सवार होकर 80 किलोमीटर दूर अपने प्रेमी के घर पहुंची। जहां हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार उनके प्यार की जीत हुई। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। जहां दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। प्रेमिका का नाम काजल कुमारी है। वहीं प्रेमी का नाम रुपेश कुमार है। मामला बेगुसराय के भगवानपुर प्रखंड का है। 


डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी मुलाकात
दरअसल, रुपेश और कागज की मुलाकात डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। बातचीत होते-होते प्यार हो गया। दोनों साथ रहना चाहते थे, शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन खिलाफ थे। बहुत मनाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। जिसके बाद कागल लाल जोड़े में अपने घर से भाग गई। ऑटो पर सवार होकर 80 किलोमीटर दूर प्रेमी के घर जा पहुंची। जहां पहले जमकर ड्रामा हुआ। लड़के के परिजन भी शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमिका की दिवानगी को देख ग्रामीणों ने प्रेमी के परिजनों को समझाया, जिसके बाद वो मान गए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई।
शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने खुशी जाहिर की
शादी के बाद कागज ने बताया कि वह रुपेश से बहुत प्यार करती है। उसके साथ रहना चाहती है लेकिन परिजन मान नहीं रहे थे इसलिए घर से भागना पड़ा। अब हम दोनों ने शादी कर ली। वहीं रुपेश ने बताया कि हम दोनों फेसबुक पर मिले थे। एक दुसरे से डेढ़ साल से बात करते थे। घर वाले तैयार नहीं थे इसलिए, लड़की ऑटो पकड़ कर यहां आई है। मेरे परिवार के लोग भी पहले तैयार नहीं थे, लेकिन अब हो गए हैं। हम दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है।


ग्रामीणों ने दोनों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया
शादी को लेकर ग्रामीण रामवरण चौरसिया ने बताया कि "दोनों बहुत दिनों से प्यार करते थे। लड़का के पिता नहीं मान रहे थे, जिसके बाद ग्रामीणों के दबाव से वह शादी के लिए राजी हुए। फिर दोनों की शादी कराई गई। हम लोगो ने दोनों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया है।" वहीं एक अन्य ग्रामीण रुस्तम भरद्वाज ने बताया कि अब तक उसने टीवी और मोबाइल में ही ऐसा प्रेम विवाह देखा था। आज हकीकत में देखकर उसे बहुत अच्छा लगा। उसने दोनों को खुश रहने की कामना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Bihar newsBihar latest newsBegusarai news